Itihas Me Question Answer Maratha Samrajy Shikh Rajy

इस पोस्ट में इतिहास के  Itihas Me Question Answer Maratha Samrajy Shikh Rajy ( इतिहास में प्रश्न उत्तर मराठा साम्राज्य, सिख राज्य,मैसूर राज्य, राजपूत और जाट राज्य) दोस्तों इस टॉपिक से कम्पटीशन के परीक्षा में बहुत प्रश्न पूछता है। इतिहास के वनलाइनर प्रश्न उत्तर है। जो पढ़ने काफी असान होगा समझ में भी आयेगा। तो आप लोग इस पोस्ट को शुरू अंत तक पढ़िए और अपने दो्स्तो को शेयर किजिए।

मराठा साम्राज्य

  1. शिवाजी का जन्म 1627 में कहाँ हुआ- शिवनेर दुर्ग में
    शिवनेर दुर्ग में
  2. मराठा साम्राज्य का संस्थापक कौन था
    शिवाजी
  3. शिवाजी के माता-पिता कौन थे
    क्रमशः जीजाबाई व शाहजी भोंसले
Itihas Me Question Answer Maratha Samrajy Sikh Samrajy
Itihas Me Question Answer Maratha Samrajy Sikh Samrajy
  1. शिवाजी के गुरु कौन थे
    समर्थ रामदास
  2. शिवाजी ने अपनी राजधानी किसे बनाया
    रायगढ़ को
  3. बीजापुर के सुल्तान ने 1665 ई. में शिवाजी को पराजित करने के लिए किसे भेजा
    अफजल खाँ को
  4. 1665 ई. में किनके बीच पुरंदर की संधि हुई
    महाराजा जयसिंह और शिवाजी
  5. शिवाजी के मंत्रिमंडल को क्या कहा जाता था
    अष्टप्रधान
  6. अष्टप्रधान में कौन-सा पद अत्यधिक महत्त्वपूर्ण होता था
    पेशवा का
  7. मराठा राज्य के प्रशासन एवं अर्थव्यवस्था की देख-रेख कौन करता था
    पेशवा (प्रधानमंत्री)
  8. मराठा प्रशासन में सैन्य प्रधान कौन होता था
    सर्र-ए-नौबत (सेनापति)
  9. मराठा प्रशासन में आय-व्यय का लेखा-जोखा कौन रखता था
    अमात्य (राजस्व मंत्री)
  10. मराठा प्रशासन में सूचना, गुप्तचर एवं संधि-विग्रह के विभागों का अध्यक्ष कौन होता था
    वाकयानवीस
  11. मराठा प्रशासन में राजकीय पत्रों को पढ़कर उसकी भाषा-शैली को कौन देखता था
    चिटनिस
  12. धार्मिक कार्यों के लिए तिथि का निर्धारण कौन करता था
    पंडित राव
  13. मराठा प्रशासन में न्याय विभाग का प्रधान कौन होता था
    न्यायाधीश
  14. शिवाजी द्वारा लगाए गए नए कर कौन-से थे
    चौथ एवं सरदेशमुखी
  15. गुरिल्ला युद्ध का पथ प्रदर्शक कौन था
    शिवाजी
  16. शिवाजी का अंतिम सैन्य अभियान कौन-सा था
    कर्नाटक अभियान
  17. शिवाजी का उत्तराधिकारी कौन हुआ
    शम्भाजी
  18.  शम्भाजी के बाद गद्दी पर कौन बैठा
    राजाराम
  19. राजाराम ने अपनी दूसरी राजधानी किसे बनाया
    सतारा को
  20. मराठा राज्य संघ की स्थापना किसके समय हुई
    बालाजी विश्वनाथ
  21. बालाजी विश्वनाथ के बाद पेशवा कौन हुए
    बाजीराव प्रथम
  22. 1737 ई. में दिल्ली पर आक्रमण करने वाला प्रथम पेशवा कौन था
    बाजीराव प्रथम
  23. बाजीराव प्रथम की मृत्यु के बाद पेशवा कौन बना
    बालाजी बाजीराव
  24. 1761 ई. में पानीपत का तृतीय युद्ध किनके बीच हुआ
    मराठा एवं अहमदशाह अब्दाली के बीच
  25. पानीपत के तृतीय युद्ध में किसकी पराजय हुई
    मराठों की
  26. अंतिम पेशवा कौन हुआ
    बाजीराव द्वितीय (1795-1818 ई.)
  27. बाजीराव द्वितीय को अंग्रेजों ने कानपुर के निकट किस स्थान पर निर्वासित कर दिया
    बिठूर
  28. किस वर्ष अंग्रेजों ने पूना पर कब्जा कर लिया और मराठा राज्य संघ समाप्त हो गया
    1818 ई.

सिख राज्य

  1. खुसरो को समर्थन देने के आरोप में 1610 ई. में जहाँगीर ने किस सिख गुरू को मृत्युदण्ड दे दिया
    गुरु अर्जुन देव
  2. किस सिख गुरू ने सिखों के लिए सैन्य शिक्षा प्रारम्भ कर उन्हें लड़ाकू जाति में परिवर्तित किया
    गुरु हरगोविन्द सिंह
  3. इस्लाम न कुबूल करने के कारण औरंगजेब ने यातनाएँ देकर किस सिख गुरू की हत्या करवा दी
    गुरु तेग बहादुर
  4. सिखों के दसवें और अन्तिम गुरु कौन थे
    गुरु गोविन्द सिंह
  5. किसने सिखों को सैन्य शक्ति बना दिया और 1699 ई. में खालसा पन्थ की स्थापना की
    गुरु गोविन्द सिंह
  6. गुरु गोविन्द सिंह की मृत्यु के पश्चात् उनके किस शिष्य ने सिखों का नेतृत्व संभाला
    बन्दा बहादुर
  7. प्रथम सिख राज्य की स्थापना किसने की
    बन्दा बहादुर
  8. किसने गुरु नानक व गुरु गोबिन्द सिंह के नाम के सिक्के चलवाए
    बन्दा बहादुर
  9. किसके शासनकाल में बन्दा बहादुर को 1715 ई. में दिल्ली में मृत्युदण्ड दे दिया गया
    फर्रुखसियर
  10. किस यूद्ध के पश्चात् सिखों के सर्वाधिक गौरवपूर्ण इतिहास का प्रारम्भ हुआ
    पानीपत का तृतीय युद्ध
  11. 1763-1773 ई. के बीच पंजाब में कितने छोटे-छोटे सिख राज्यों की स्थापना हुई, जो मिसल कहलाते थे
    12 सिख राज्यों की
  12. पंजाब में 12 स्वतंत्र मिसल या जत्थों की स्थापना का श्रेय किसको जाता है
    जस्सा सिंह अहलूवालिया
  13. 18वीं सदी के उत्तरार्द्ध में रणजीत सिंह ने किस मिसल से संबंधित सिख राज्य की स्थापना की
    सुकरचकिया मिसल
  14. अफगानिस्तान के किस शासक की सहायता करने के बदले रणजीत सिंह ने ‘राजा’ की उपाधि प्राप्त की
    जमांशाह
  15. महाराजा रणजीत सिंह को किस नाम से जाना जाता है
    शेर-ए-पंजाब
  16. रणजीत सिंह ने लाहौर पर अधिकार कब किया
    1799 ई.
  17. रणजीत सिंह ने कांगड़ा पर अधिकार कब किया
    1809 ई.
  18. लॉर्ड चार्ल्स मेटकॉफ व रणजीत सिंह के बीच अमृतसर की संधि कब हुई
    25 अप्रैल, 1809 ई.
  19. 1813 ई. में किस अफगान अमीर से रणजीत सिंह को कोहिनूर हीरा प्राप्त हुआ
    शाहशुजा
  20. रणजीत सिंह ने मुल्तान पर अधिकार कब किया
    1818 ई.
  21. रणजीत सिंह ने कश्मीर पर अधिकार कब किया
    1819 ई.
  22. रणजीत सिंह ने पेशावर पर अधिकार कब किया
    1834 ई.
  23. किस सिख शासक ने यूरोपीय प्रशिक्षकों की सहायता से यूरोपीय ढर्रे पर शक्तिशाली, अनुशासित व सुसज्जित फौज तैयार की –
    रणजीत सिंह
  24. किस सिख शासक ने लाहौर में तोप बनाने के आधुनिक कारखाने खोले तथा उनमें मुस्लिम तोपचियों को काम पर लगाया
    रणजीत सिंह
  25. किस सिख शासक ने अमृतसर के श्रीहरमंदिर साहिब गुरूद्वारे में संगमरमर लगवाया और सोना मढ़वाया 
    रणजीत सिंह
  26. रणजीत सिंह की मृत्यु कब हुई
    1839 ई.
  27. रणजीत सिंह के बाद सिख साम्राज्य के शासक कौन बने
    खड़क सिंह
  28. सिख साम्राज्य के अंतिम शासक कौन थे 
    दिलीप सिंह
  29. दोनों आंग्ल- सिख युद्ध किसके शासनकाल में हुए
    दिलीप सिंह

मैसूर राज्य

  1. किसके नेतृत्व में 1761 ई. में मैसूर एक ताकतवर राज्य के रूप में उभरा
    हैदरअली
  2. हैदरअली ने अपनी राजधानी कहाँ स्थापित की
    श्रीरंगपट्टनम
  3. श्रीरंगपट्टनम को अन्य किस नाम से जाना जाता है
     एरिंगापट्टनम
  4. हैदरअली ने कहाँ पर आधुनिक शस्त्रागार स्थापित किया
    डिंडिगुल
  5. किस मैसूर शासक ने अपनी सेना को पश्चिमी सैन्य प्रशिक्षण दिया
    हैदरअली
  6. किस मैसूर शासक ने प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध (1767 ई.-1769 ई.) में अंग्रेजों को पराजित किया
    हैदरअली
  7. प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध के बाद अंग्रेजों और हैदरअली के बीच कौन सी संधि हुई
    मद्रास की संधि
  8. द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध में हैदरअली की मृत्यु कब हुई
    1782 ई.
  9. हैदरअली की मृत्यु के पश्चात् कौन गद्दी पर बैठा
    उसका बेटा टीपू सुल्तान
  10. द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध के बाद अंग्रेजों और मैसूर के बीच कौन सी संधि हुई
    मंगलौर की संधि
  11. किस मैसूर शासक ने फ्रांसीसी पद्धति अपनाते हुए एक मजबूत सेना बनाई और प्रशासन में भी कुशल फेरबदल किए
    टीपू सुल्तान
  12. टीपू सुल्तान ने फ्रांसीसी क्रान्ति से प्रभावित होकर श्रीरंगपट्टनम में किस क्लब की स्थापना की और उसका सदस्य बना
    जैकोबियन क्लब
  13. जैकोबियन क्लब का सदस्य बनने के बाद टीपू सुल्तान स्वयं को क्या कहने लगा
    नागरिक टीपू
  14. टीपू सुल्तान ने कहाँ पर स्वतंत्रता वृक्ष (फ्रांस-मैसूर मैत्री का प्रतीक) स्थापित किया
    श्रीरंगपट्टनम
  15. तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध (1789 ई.-1792 ई.) में किसने मिलकर टीपू सुल्तान को हरा दिया
    अंग्रेज, निजाम और मराठों ने
  16. तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध के बाद टीपू सुल्तान को कौन सी सन्धि करनी पड़ी
    श्रीरंगपट्टनम की सन्धि
  17. चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध (1799 ई.) में किसने टीपू सुल्तान को मारकर मैसूर राज्य पर कब्जा कर लिया था
    लॉर्ड वेलेजली

राजपूत और जाट राज्य

  1.  18वीं शताब्दी के राजपूत राज्यों में कौन सा राज्य सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण था
    आमेर (जयपुर)
  2. आमेर के किस राजा ने 1727 ई. में जयपुर शहर की नींव रखी थी
    सवाई मिर्जा जयसिंह
  3. किस राजपूत राजा ने विज्ञान और कला के महान् केन्द्र के रूप में जयपुर को ख्याति प्रदान की थी
    सवाई जयसिंह
  4. कौन सा राजपूत राजा एक कुशल शासक, महान् विधिवेत्ता, खगोलशास्त्री, नगर नियोजक, नगर संस्थापक एवं वैज्ञानिक के रूप में चर्चित था
    सवाई जयसिंह
  5. जयसिंह को मिर्जा राजा सवाई की उपाधि किस मुगल बादशाह ने दी थी
    औरंगजेब
  6. किस राजपूत राजा ने मथुरा, उज्जैन, जयपुर व दिल्ली में आधुनिक उपकरणों से युक्त वेधशालाओं (जंतर मंतर) का निर्माण कराया था
    सवाई जयसिंह
  7. किस राजपूत राजा ने दो बार अश्वमेघ यज्ञों का आयोजन भी किया था
    सवाई जयसिंह
  8. किस राजपूत राजा ने जिज मुहम्मदशाही नाम से सारणियों का ऐसा सेट तैयार कराया था जिससे खगोलशास्त्र संबंधी पर्यवेक्षण में सहायता मिलती थी
    सवाई जयसिंह
  9. किसके नेतृत्व में 1667 ई. में औरंगजेब के विरुद्ध जाट विद्रोह हुआ
    गोकुला
  10. 1685 ई. के जाट विद्रोह का नेता कौन था
    राजाराम
  11. जाट विद्रोहियों ने सिकंदरा स्थित किस मुगल बादशाह के मकबरे को खादा और लूट लिया
    अकबर
  12. जाटों को सैनिक शक्ति के रूप में परिवर्तित करने का श्रेय किसको है
    चूड़ामण व बदनसिंह
  13. भरतपुर में स्वतंत्र जाट राज्य की स्थापना का श्रेय किसको है
    चूड़ामण व बदनसिंहु
  14. थुन के किले का निर्माण किस जाट शासक ने कराया था
    चूड़ामण
  15. अहमदशाह अब्दाली ने बदन सिंह को कौन-सी उपाधि प्रदान की 1756 ई. में किस जाट नेता को भरतपुर राज्य का उत्तराधिकारी बनाया गया
    राजा
  16. किस जाट राजा को जाट राजवंश का अफलातून (Plato) कहा जाता था-सूरजमल
    महाराजा सूरजमल (1756-1763)
  17. किस जाट राजा ने अपना अधिकार एक बड़े क्षेत्र पर कायम किया जो पूर्व में गंगा से लेकर दक्षिण में चम्बल तथा पश्चिम में आगरा के सूबे से लेकर उत्तर में दिल्ली के सूबे तक फैला था
    महाराजा सूरजमल
  18. किस जाट राजा के राज्य में आगरा, मथुरा, मेरठ और अलीगढ़ के जिले भी शामिल थे
    महाराजा सूरजमल
  19. 1763 ई. में महाराजा सूरजमल की मृत्यु के बाद कौन गद्दी पर बैठा
    जवाहर सिंह
  20. जोधाबाई का महल, मरियम की कोठी, पंचमहल कहाँ स्थित है 
    फतेहपुर सीकरी
  21. दिल्ली में रंगमहल का निर्माण किसने कराया 
    शाहजहाँ
  22. बीबी का मकबरा कहाँ स्थित है 
    औरंगाबाद
  23. हुमायूँ का मकबरा किस वास्तुकार की देख- रेख में निर्मित कराया गया था 
    मीरक मिर्जा ग्यास
  24. फेतिहपुर सीकरी का जोधाबाई का महल किस आकार का है 
    पंचमहल पिरामिड
  25. 40 स्तंभो वाला एक विशाल किला कहाँ स्थित है
    इलाहाबाद
  26. बुलंद दरवाजे की ऊँचाई कितनी है 
    134 फुट
  27. दिली में शाहजहाँबाद का निर्माण किस शिल्पकार की देखरेख में सम्पन्न हुआ 
    हमीद अहमद
  28. दिल्ली स्थित किला-ए- कुहना का निर्माण किसने करवाया 
    शेरशाह
  29. दिल्ली स्थित हुमायूँ का मकबरा का निर्माण किसने करवाया
    हमीदा बानो
  30. आगरा स्थित आगरा का किलाका  निर्माण किसने करवाया 
    अकबर
  31. फतेहपुर सीकरी की स्थापना किसने की 
    अकबर
  32. सिकन्दरा स्थित अकबर का मकबरा का निर्माण किसने करवाया
    जहाँगीर
  33. आगरा स्थित एत्मादुद्दौला का मकबरा का निर्माण किसने करवाया 
    नूरजहाँ
  34. आगरा स्थित ताजमहल का निर्माण किसने करवाया 
    शाहजहाँ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top