Physical quantities motion and related concepts ( भौतिक राशियाँ गति व संबंधित अवधारणाएँ )

आज का पोस्ट बहुत ही महत्वपूर्ण है ये भौतिक विज्ञान से Physical quantities motion and related concepts ( भौतिक राशियाँ गति व संबंधित अवधारणाएँ ) के टॉपिक लिया गया है। भौतिक विज्ञान का भौतिक राशियाँ से सारे प्रश्न कवर किये गए है । आप लोग इसे अच्छे पढ़िए और अच्छा जानकारी प्राप्त करे।

इस साइट से आप को सारे सब्जेक्ट के प्रश्न उत्तर मिल जाएगा। आप matrawale.com  को search करे और हर तरह के अपनी पढ़ाई को अच्छी तरह से तैयार करे।

भौतिक राशियाँ ( Physical quantities )

  1. समस्त भौतिक राशियों की माप के लिए जिन मानक ( standard ) मापों की आवश्यकता होती है, उन्हें क्या कहते है
    उस राशि का मात्रक
  2. CGS system का पूरा रूप क्या है
    सेंटीमीटर ग्राम सेकेंड प्रणाली
Physical quantities motion and related Concept
Physical quantities motion and related Concept
  1. MKS system का पूरा रूप क्या है
    मीटर किलोग्राम सेकेंड प्रणाली
  2. SI system का पूरा रूप क्या है
    अंतर्राष्ट्रीय मात्रक प्रणाली
  3. भौतिक राशि को किन दो वर्गों में विभाजित किया जाता है
    मूल राशियाँ व व्युत्पन्न राशियाँ
  4. वे भौतिक राशियाँ क्या कहलाती हैं जो अन्य राशियों पर निर्भर नही करती
    मूल राशियाँ ( Fundamental Quantities )
  5. द्रव्यमान, समय, लम्बाई, ताप, धारा, ज्योति तीव्रता किस प्रकार की राशियाँ है
    मूल राशिया
  6. आयतन, क्षेत्रफल, घनत्व, कार्य, बल आदि किस प्रकार की राशियाँ है
    व्युत्पन्न राशियाँ
  7. समतल कोण व घन कोण किस प्रकार की राशियाँ है
    संपूरक राशियाँ
  8. द्रव्यमान का मात्रक क्या है
    किलोग्राम
  9. समय का मात्रक क्या है
    सेकेंड
  10. लम्बाई का मात्रक क्या है
    मीटर
  11. वैद्युत धारा का मात्रक क्या है
    एम्पियर
  12. ताप का मात्रक क्या है
    केल्विन
  13. पदार्थ की मात्रा का मात्रक क्या है
    मोल
  14. ज्योति तीव्रता का मात्रक क्या है
    केण्डिला
  15. समतल कोण का मात्रक क्या है
    रेडियन
  16. घन कोण का मात्रक क्या है
    स्टेरेडियन
  17. वे राशियाँ क्या कहलाती है जिनमें केवल परिमाण होता है, दिशा नहीं
    अदिश राशियाँ
  18. वे राशियाँ क्या कहलाती है जिनमें केवल परिमाण होता है, दिशा नहीं
    सदिश राशियाँ
  19. किन राशियों को वेक्टर बीजगणित के अनुसार जोड़ा या घटाया जाता है
    सदिश राशियाँ
  20. एक अदिश और एक सदिश का गुणन सदैव कौन सी राशि होता है
    सदिश राशियाँ

विस्थापन व दूरी ( Displacement )

  1. किसी विशेष दिशा में वस्तु की स्थिति में परिवर्तन को क्या कहते है
    विस्थापन
  2. विस्थापन किस प्रकार की राशि है
    सदिश राशि
  3. वस्तु की प्रारंभिक व अंतिम स्थितियों के बीच की न्यूनतम् दूरी को क्या कहते है
    विस्थापन का परिमाण
  4. किसी वस्तु की प्रारंभिक व अंतिम स्थितियों के बीच अल्पतम् दूरी क्या है
    विस्थापन
  5.  विस्थापन का मात्रक क्या होता है
    मीटर
  6. वस्तु द्वारा प्रारंभिक तथा अंतिम स्थितियों के बीच वास्तव में चलित कुल मार्ग को क्या कहते हैं
    दूरी
  7. दूरी किस प्रकार की राशि है
    अदिश राशि
  8. विस्थापन और दूरी में से कौन सा सदैव धनात्मक होता है
    दूरी

वेग व त्वरण ( Velocity Acceleration )

  1. समय के सापेक्ष विस्थापन के परिवर्तन की दर को क्या कहते है
    वेग ( गति )
  2. वेग किस प्रकार की राशि है
    सदिश राशि
  3. जब कोई वस्तु समान समयान्तराल में असमान विस्थापन तय करती है, तब उसके वेग को क्या कहते है
    परिवर्ती वेग
  4. क्या वेग धनात्मक होने के अलावा ऋणात्मक भी हो सकता है
    हाँ
  5. वस्तु के वेग में होने वाले परिवर्तन की दर को क्या कहते है
    त्वरण
  6. वेग में कौन सी राशि आवश्यक रूप से उपस्थित रहती है
    त्वरण
  7. बल द्वारा वस्तुकी गति में उत्पन्न त्वरण किस पर निर्भर करता है
    केवल इसके द्रव्यमान पर

संवेग ( Momentum )

  1. किसी वस्तु की गति की मात्रा क्या कहलाती है
    उसका संवेग
  2. किसे ‘‘mass in motion’’ के तौर पर परिभाषित किया जा सकता है
    संवेग को
  3. गतिमान वस्तु में कौन सी राशि आवश्यक रूप से उपस्थित रहती है
    संवेग
  4. संवेग को अन्य किस नाम से पुकारते है
    रेखीय संवेग
  5. रेखीय संवेग किस प्रकार की राशि है
    सदिश राशि
  6. किस राशि की दिशा हमेशा वही होती है, जो वेग की दिशा होती है
    रेखीय संवेग ( Linear Momentum )
  7. किस नियम के अनुसार, ‘‘ यदि किसी वस्तु पर कोई बाह्म बल कार्य नही करता है तो टक्कर के पहलेकुल संवेग टक्कर के बाद कुल संवेग के बराबर होता है’’
    संवेग संरक्षण का नियम
  8. जब कोई पिंड किसी अक्ष के चारों ओर घूमता है तो उस अक्ष के चारों ओर कणों के रेखीय संवेगों ेक आघूणों के योग को क्या कहते है
    उस पिंड का कोणीय संवेग
  9. पिंड का कोणीय संवेग किस प्रकार की राशि है
    सदिश राशि
  10. कौन सा संवेग वस्तु के जड़त्व आघूर्ण तथा उसके वेग के गुणनफल ( जड़त्व आघूर्ण . कोणीय वेग ) पर निर्भर करता है
    कोणीय संवेग
  11. किस नियम के अनुसार, ‘‘यदि किसी वस्तु पर लगे बाह्य बालों का योग शून्य है, तो उसका का कुल कोणीय संवेग नियत रहता है’’
    कोणीय संवेग संरक्षण का नियम
  12. किस अवस्था में किसी ग्रह का सूर्य के चारों ओर कोणीय वेग अधिकतम् होता है
    जब ग्रह सूर्य के निकटतम् होता है
  13. बर्फ पर स्केटिंग करने वाला या नृत्य करने वाला व्यक्ति अपने हाथों या अपने शरीर को मोड़कर अपना जड़त्वाघूर्ण कम करके कौन सा वेग बढ़ाता है
    कोणीय वेग
  14. बर्फ पर स्केटिंग करने वाला या नृत्य करने वाला व्यक्ति अपने हाथों या अपने शरीर को फैलाकर अपना जड़त्वाघूर्ण बढ़ा कर कौन सा वेग कम करता है
    कोणीय वेग
  15. क्यों चक्रवात में चक्करदार वायु के झोकें के अक्ष के चारों ओर की अंदर की परतों का वेग बहुत अधिक होता है
    अंदर की परतों का जड़त्वघूर्ण कम होने के कारण
  16. एक गोताखोर स्प्रिंग बोर्ड से कूदने के बाद किस समय अपने शरीर व अंगों को फैला लेता है जिससे जड़त्वाघूर्ण पुनः बढ़ जाता है तथा वह पानी में धीमे वेग से प्रवेश करता है ( अन्यथा उसे चोट अधिक लगेगी )
    पानी की सतह को स्पर्श करने के समय

आवेग ( Impulse )

  1. जब किसी गतिमान वस्तु पर कोई बल लगाया जाता है तो उसके वेग पर क्या प्रभाव पड़ता है
    वेग बदल ( कम या ज्यादा ) बदल जाता है
  2. जब किसी गतिमान वस्तु पर कोई बल लगाया जाता है तो उसके वेग में बदलाव होने पर और किस राशि में बदलाव हो जाता है
    वस्तु के संवेग में
  3. जब किसी गतिमान वस्तु पर कोई बल लगाया जाता है तो उसके वेग में होने वाला बदलाव किस पर निर्भर करता है
    वस्तु के द्रव्यमान और उस पर लगे बल के समय पर
  4. किसी गतिमान वस्तु पर लगने वाले बल और उस बल के समय के गुणनफल को क्या कहा जाता है
    आवेग

गति व संबंधित अवधारणाएँ

गति के नियम 

  1. ब्रिटिश विज्ञानी सर आइजैक न्यूटन ने 1687 में गति संबंधी कितने नियम प्रतिपादित किए जिन्हें न्यूटन के गति के नियमों के तौर पर जाना जाता है 
    तीन नियम

प्रथम नियम 

  1. न्यूटन के गति के किस नियम के अनुसार, ‘‘ प्रत्येक वस्तु अपनी एक समान गति की अवस्था अथवा विरामावस्था में तब तक बनी रहती है, जब तक कि उस पर कोई बाह्य बल न लगाया जाए’’
    गति का प्रथम नियम 
  2. गति के किस नियम के अनुसार, ‘‘ बल वह बाह्य कारण होता है जो वस्तु की स्थिति को परिवर्तित करने का प्रयत्न करता है या वस्तुतः परिवर्तित कर देता है’
    गति का नियम 
  3. न्यूटन के गति के प्रथम नियम को किसने ‘जड़त्व का नियम’ कहा 
    गैलिलियो

द्वीतीय नियम 

  1. गति के द्वीतीय नियम की समीकरण F= m.a में  F क्या है 
    बल
  2. गति का कौन सा नियम दिखाता है कि जब किसी वस्तु पर बाहरी बल लगाया जाता है तो उसकी गति किस प्रकार बदलती है 
    द्वीतीय नियम
  3.  यदि 100 टन व 50 टन की दो गतिमान वस्तुओं पर 50 न्यूटन का बल लगाएं तो किस वस्तु की गति में परिवर्तन ज्यादा होगा 
    50 टन की
  4. किस अवस्थ का अर्थ नहीं यह होता कि वस्तु पर कोई बल कार्य नहीं कर रहा है बल्कि इसका अर्थ यह होता है कि वस्तु पर कार्यरत विभिन्न बलों का परिणामी शून्य है 
    जब वस्तु साम्यावस्था में है 

तृीतीय नियम 

  1. न्यूटन के गति के किस नियम के अनुसार, ‘‘प्रत्येक क्रिया की बराबर व विपरीत प्रतिक्रिया होती है और क्रिया व प्रतिक्रिया सदैव एक साथ उत्पनन होती है 
    गति का तृतीय नियम
  2. न्यूटन के गति के किस नियमके अनुसार, ‘‘ क्रिया तथा प्रतिक्रिया एक – दूसरे को निरस्त नहीं करती क्योकि वे भिन्न – भिन्न वस्तुओं पर कार्य करती है’’
    गति का तृतीय नियम

जड़त्व 

  1. किसने मुक्त रूप से गिरते पिंडो का अध्ययन करके जड़त्व का नियम दिया था 
    गैलीलियो ( 1564- 1642)
  2. कौन सा गुण सभी कणों और पिंडों का अभिन्न गुण है 
    जड़त्व 
  3. जड़त्व किस अदिश राशि के समानुपाती होता है 
    द्रव्यमान 

विराम का जड़त्व ( Inertia of Motion ) 

  1. जब रूकी हुई बस अचानक चलना प्रारम्भ करती है तो किसके कारण बस में खड़े व्यक्ति को पीछे की ओर झटका लगता है
    विराम जड़त्व
  2. किस जड़त्व के कारण पेड़ को हिलाने पर पत्तियाँ व फल पेड़ की डाल से गिर पड़ते है
    विराम जड़त्व
  3. एक छड़ी से गर्म कम्बल को पीटने पर किस जड़त्व के कारण इस कम्बल के अन्दर स्थित धूल के कण गिरने लगते हैं
    विराम जड़त्व

गति का जड़त्व ( Inertia of Motion)

  1. किस प्रकार का जड़त्व किसी बाह्य बल की अनुपस्थिति में किसी वस्तु की गति की अवस्था में होने वाले परिवर्तन का विरोध करता है
    गति का जड़त्व
  2. किस जड़त्व के कारण चलती हुई बस या रेल से उतरने वाला व्यक्ति आगे की ओर गिर पड़ता है ( यदि वह रेल या बस के साथ की दिशा में कुछ दूर न भागे )
    गति का जड़त्व
  3. किस जड़त्व के कारण चलती हुई रेल में ऊपर की ओर फेंकी गई गेंद रेल के साथ – साथ चलती है और फेंकने वाले के हाथ में आ गिरती है
    गति का जड़त्व
  4. जब चलती हुई कार अचानक रूकती है, तब कार में बैठा व्यक्ति किस जड़त्व के कारण आगे की ओर झुक जाता है
    गति का जड़त्व
  5. एक समान त्वरण से चलती रेलगाड़ी में बैठा हुआ व्यक्ति यदि एक सिक्का ऊपर की ओर उछाले तो सिक्का कहाँ गिरेगा
    व्यक्ति के पीछे
  6. एक समान रूप से धीमी होती रेलगाड़ी में बैठा हुआ व्यक्ति यदि एक सिक्का ऊपर की ओर उछाले तो सिक्का कहाँ गिरेगा
    व्यक्तिके सामने

दिशीय जड़त्व ( Inertia of Distance )

  1. किस प्रकार का जड़त्व किसी वस्तु की दिशा में होने वाले परिवर्तन का विरोध करता है
    दिशीय जड़त्व
  2. जब कोई कार मोड़ पर मुड़ती है, तब उसमें बैठे यात्री किस जड़त्व के कारण केंद्र से बाहर की दिशा में झुक जाते है
    दिशीय जड़त्व

घूर्णन गति 

जबड़त्व आघूर्ण ( Moment of Inertia )

  1. किसी कण की अपने घूर्णन की दिशा में परिवर्तन को रोकने की प्रतिरोधक क्षमता की माप क्या कहलाती है
    उस कण का जड़त्व आघूर्ण
  2. जड़त्व आघूर्ण को दूसरे किस नाम से जाना जाता है
    चक्रीय जड़त्व
  3. कौन जड़त्व कण के द्रव्यमान तथा घूर्णन अक्ष से कण की लांबिक दूरी के वर्ग के गुणनफल के बराबर होता है
    चक्रीय जड़त्व
  4. यदि समान द्रव्यमान तथा आकृति की दो वस्तुएं, जिनमें से एक खोखली तथा दूसरी ठोस है, किसी नतसमतल पर समान ऊँचई से छोड़ी जाती है तो किस कारण से ठोस वस्तु आधार पर पहले पहुँचेगी
    ठोस वस्तु का जड़त्व आघूर्ण खोखली वस्तु से कम होने के कारण
  5. यदि समान द्रव्यमान तथा त्रिज्या की चार वस्तुएं वलय, चकती, बेलन तथा गोला, किसी नतसमतल पर बिना फिसले लुढ़कती है तो उनके पहुँचने का सही क्रम होगा क्या होगा
    गोला – बेलन व चकती – वलय

जारिता त्रिज्या  ( Radius of Gyration )

  1. किसी पिंड के गुरूत्व केंद्र से घूर्णन अक्ष तक की वह दूरी क्या कहलाती है, जहाँ पिंड के जड़त्व आघूर्ण में कोई कमी किए बिना उसका संपूर्ण द्रव्यमान एक ही बिंदु कर केंद्रित हुआ माना जाए 
    जारिता त्रिज्या ( Radius of Gyration )
  2. यदि घूर्णन अक्ष से दूरी k हो तो जड़त्व आघूर्ण को l = M K द्वारा व्यक्त किया जाता है, यहाँ M क्या है
    पिंड का द्रव्यमान

द्रव्य केंद्र ( Centre of Mass ) 

  1. वह बिंदु जिस पर पूरे पिंड का द्रव्यमान केंद्रित होतै है, क्या कहलाता है 
    द्रव्य – केंद्र
  2. किस बिंदु की स्थिति पिंड के आकार एवं द्रव्यमान वितरण पर निर्भर करती है 
    द्रव्य – केन्द्र 
  3. द्रव्य केंद्र की स्थिति वस्तु के अंदर होती है अथवा बाहर होती है 
    कहीं भी हो सकती है 
  4. कौन सी गति में द्रव्य की स्थिति नहीं बदलती 
    घूर्णन गति 
  5. कौन सी गति में द्रव्य केेंद्र की स्थिति बदलती है 
    रेखीय गति 
  6. गोल छल्ले का द्रव्य केंद्र कहाँ होता है 
    पदार्थ के अंदर 
  7. गोल छल्ले का द्रव्य केंद्र कहाँ होता है 
    पदार्थ से बाहर 
  8. समरूप पिंड, जिसमें द्रव्यमान का वितरण समान रूप से होता है, में द्रव्य केंद्र कहाँ होता है 
    ज्यामितीय केंद्र पर 
  9. यदि एक मुक्त रूप से गिरती वस्तु गुरूत्वीय त्वरण के अंतर्गत टुकड़ों में बिखर जाती है, तब उसका द्रव्य केंद्र कहाँ होगा 
    समान उर्ध्वाधर रेखा के अनुदिश 
  10. यदि एक गोला परवलयाकार पथ पर विस्फोटित होकर टुकड़ों में बिखर जाता है और टुकड़े विभिन्न दिशाओं में तब उन सभी खडों का द्रव्य केंद्र कहाँ होगा 
    समान परवलय पथ पर 

सरल आवर्त गति 

  1. किसी सरल रेखीय पथ पर किसी मध्यमान बिंदु के इर्द – गिर्द ऐसी गति को क्या कहा जाता है जिसका त्वरण सदा मध्यमान बिंदु की ओर लगता है तथा मध्यमान बिंदु से विस्थापन के समानुपाती होता है 
    सरल आवर्त गति ( Simple Harmonic Motion ) 
  2. क्या सभी सरल आवर्त गतियाँ आवर्ती गति होती है 
    हाँ 
  3. क्या सभी आवर्ती गतियाँ, सरल आवर्त गति होती है 
    नहीं

आवर्तकाल व आवृत्ति ( Time Period Frequency ) 

  1. एक दोलन पूरा करने में लगे समय को क्या कहते है 
    आवर्तकाल 
  2. कंपन गति के आवर्तकाल को क्या कहते है 
    कंपन काल ( Period of Vibration ) 
  3. किस समय को देलन काल भी कहते है 
    कंपन काल 
  4. आवर्तकाल को किस संकेताक्षर से सूचित किया जाता है 
    T
  5. आवृति को किस संकेताक्षर से सूचित किया जाता है 
    n / r
  6. अधिकतम विस्थापन की स्थिति क्या कहलाती है 
    आयाम 
  7. आयाम को किस संकेताक्षर से सूचित किया जाता है 
    A

सरल आवर्त गति में ऊर्जा 

  1. सरल आवर्त गति करते हुए पिंड में कौन – सी ऊर्जा होती है 
    स्थितिज व गतिज, दोनों ऊर्जाएँ 
  2. स्तितिज ऊर्जा का मान सबसे कम कहाँ होता है 
    मध्य बिंदु पर 
  3. मध्य बिंदु से गुजरते हुए कुल ऊर्जा किस रूप में होती है 
    गतिज ऊर्जा
  4. अन्तिम बिंदुओं पर कुल ऊर्जा किस रूप में होती है 
    स्थितिज ऊर्जा 

सेकेंड लोलक ( Seconds Pendulum ) 

  1. वह सरल लोलक क्या कहलाता है जिसका आवर्त काल 2 सेकेंड हो 
    सेकेंड लोलक 
  2. सेकेंंड लोलक की प्रभावी लंबाई कितनी है 
    99.992 सेमी
  3. सेकेंड लोलक की प्रभावी लंबाई पृथ्वी पर कितनी होती है 
    लगभग 1 मी 
  4. सरल लोलक का अधिकतम् आवर्तकाल कितना होता है 
    84.6 मिनट 
  5. यदि लोलक के गोलक को आवेशित करें और यह धातु की चादर पर कंपन करे, ततब लोलक के आवर्तकाल पर क्या प्रभाव पड़ता है 
    आवर्तकाल घटता है 
  6. यदि लोलक को निर्वात् में लटकाया जाए, तब लोलक के आवर्तकाल पर क्या प्रभाव पड़ता है 
    आवर्तकाल घटता है 
  7. यदि गुरूत्वीय बल ( g ) का मान बढ़ता है, तब लोलक के आवर्तकाल पर क्या प्रभाव पड़ता है 
    आवर्तकाल घटता है 
  8. यदि गुरूत्वीय बल का मान घटता है, तब लोलक के आवर्तकाल पर क्या प्रभाव पड़ता है 
    आवर्तकाल बढ़ता है 
  9. किस वजह से लोलक का आवर्तकाल किसी खान के अंदर या पहाड़ी के ऊपर, समु्द्र के तल पर आवर्तकाल से अधिक होता है 
    खान के अंदर या पहाड़ी के ऊपर g  का मान कम होने के कारण 
  10. एक लोलक घड़ी किस मौसम में सुस्त हो जाती है 
    गर्मी 
  11. एक लोलक घड़ी किस मौसम में तेज हो जाती है 
    सर्दी
  12. कौन सा समय गोलक के द्रव्यमान तथा पदार्थ की प्रकृति पर निर्भर नही करता 
    सरल लोलक का आवर्तकाल

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 

  1. जब किसी वस्तु को किसी मीनार की चोटी से स्वतंत्रतापूर्वक गिराया जाता है तथा दूसरी वस्तु को उसी बिन्दु से क्षैतिज दिशा में फेंका जाता है, तो कौन सी वस्तु पृथ्वी पर पहले पहुंचेगी 
    दोनों वस्तुएँ समान समय में पृथ्वी पर पहुंचेगीं
  2. जब लिफ्ट विराम में या एकसमान गति में होती है तब स्प्रिंग तुला पर अंकित किया गया भार के बराबर होता है 
    स्प्रिंग तुला के द्वारा अंकित भार 
  3. स्वतंत्रत रूप से गिरती हुई लिफ्ट में वस्तु किस स्थिति का अनुभव करेगी 
    भारहीनता 
  4. किस समय स्प्रिंग तुला एक क्षण के लिए लिफ्ट में स्थित वस्तु के भार में वृद्धि को अंकित करेगी और फिर यह वस्तु का वास्तविक भार अंकित करेगी 
    जब लिफ्ट ऊपर की ओर समान वेग से चलना शुरू ही करती है 
  5. किस समय स्प्रिंग तुला एक क्षण के लिए लिफ्ट में स्थित वस्तु के भार में कमी को अंकित करेगी और फिर यह वस्तु का वास्तविक भार अंकित करेगी 
    जब लिफ्ट नीचे ओर समान वेग से चलना शुरू ही करती है 

 

2 thoughts on “Physical quantities motion and related concepts ( भौतिक राशियाँ गति व संबंधित अवधारणाएँ )”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top