UP Police Onelinar Question Answer Itihas in Hindi ( यूपी पुलिस वनलाइनर में प्रश्न उत्तर इतिहास हिन्दी मेेेें )

यह पोस्ट इतिहास का है UP Police Onelinar Question Answer Itihas in Hindi  ( यूपी पुलिस वनलाइनर में प्रश्न उत्तर इतिहास हिन्दी मेेेें ) यह सारे प्रश्न उत्तर एक लाइन में दिया गया है। जो पढ़ने में काफी आसान होगा। आप लोग इसे शुरू से अन्त तक प्रश्न उत्तर को पढ़े और अपने दोस्तों को शेयर करे। कम्पटीशन परीक्षा में यह पोस्ट बहुत महत्वपूर्ण है। सारे परीक्षा में इतिहास का नया- नया प्रश्न उठाता है बच्चे पढ़ नही पाते तो गलती करके चले आते है। यह बहुत अच्छा प्रश्न है जो आप बेहीचक के साथ पढ़िए और परीक्षा पास किजिए।

स्वतंत्र राज्यों का उदय 

  1. किस तुगलक शासक के शासनकाल में दिल्ली सल्तनत का आकार विस्तृत हो गया था
    मोहम्मद बिन तुगलक
  2. मोहम्मद बिन तुगलक की महत्त्वाकांक्षी योजनाएँ असफल रहने पर सीमान्त क्षेत्रों में विद्रोह शुरू होने के बाद जिन नए स्वतंत्र राज्यों उदय हुआ, उनमें उत्तर भारत में कौन से राज्य प्रमुख थे
    कश्मीर, मेवाड़, जौनपुर, मालवा, बंगाल

 

UP Police Onelinar Question Answer Itihas in Hindi
UP Police Onelinar Question Answer Itihas in Hindi
  1. मोहम्मद बिन तुगलक की महत्त्वाकांक्षी योजनाएँ असफल रहने पर सीमान्त क्षेत्रों में विद्रोह शुरू होने के बाद जिन नए स्वतंत्र राज्यों उदय हुआ, उनमें दक्षिण भारत में कौन से राज्य प्रमुख थे 
    विजयनगर एवं बहमनी
  2. 1301 ई. में कश्मीर में हिंदू राज्य की स्थापना किसने की
    सूहादेव ने
  3. 1339 ई. में कश्मीर में मुस्लिम वंश की स्थापना किसने की
    शाह मीर ने
  4. शाह मीर किस नाम से गद्दी पर बैठा
    शम्सुद्दीन शाह मीर
  5. कश्मीर का उदार शासक जैन-उल-आबदीन सिंहासन पर कब बैठा
    1420 ई. में
  6. मूल्य नियन्त्रण की नीतियों के कारण कश्मीर का अलाउद्दीन खिलजी किसे कहा गया
    जैन-उल-आबदीन
  7. बंगाल का कौन-सा शासक अपनी न्यायप्रियता के लिए प्रसिद्ध था
    ग्यासुद्दीन आजमशाह
  8. बंगाल का श्रेष्ठ मुस्लिम शासक कौन था
    अलाउद्दीन हुसैनशाह (1493-1519 ई.)
  9. महाप्रभु चैतन्य किस बंगाल शासक के समकालीन थे
    अलाउद्दीन हुसैनशाह
  10. 1407 ई. में जफर खाँ किसकी उपाधि धारण कर गुजरात का स्वतंत्र सुल्तान बना
    सुल्तान मुजफ्फरशाह की
  11. साबरमती के किनारे अहमदाबाद नगर को किसने बसाया 
    अहमदशाह ने
  12. फिरोज तुगलक के किस अमीर ने 1401 ई. में स्वतंत्र मालवा राज्य की स्थापना की
    हुसैन खाँ गोरी
  13. हुसैन खाँ गोरी ने मालवा की गददी संभालते वक्त कौन सी उपाधि ली
    दिलावर खाँ
  14. मालवा में खिलजी वंश की स्थापना किसने की
    महमूद शाह ने
  15. सिसोदिया वंश के किस शासक ने मुहम्मद तुगलक को हराकर मेवाड़ को स्वतंत्र करा लिया
    हम्मीरदेव
  16. 1448 ई. में चित्तौड़ में ‘विजय स्तंभ’ की स्थापना किसने की
    राणा कुंभा ने
  17. 1527 ई. में खानवा का युद्ध किस-किस के बीच हुआ
     राणा सांगा एवं बाबर के बीच
  18. खानवा के युद्ध में किसकी विजय हुए
    बाबर की
  19. मलिक सरवर को अन्य किस नाम से जाना जाता था
    ख्वाजा जहाँन
  20. लोदी वंश के किस शासक ने जौनपुर पर कब्जा किया
    बहलोल लोदी ने
  21. गोलकुंडा राज्य की स्थापना किसने की
    कुली कुतुबशाह

विजयनगर साम्राज्य

  1. 1336 ई. में विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की 
    हरिहर व बुक्का ने 
  2. विजयनगर साम्राज्य पर किन वंशों ने शासन किया 
    संगम, सालुव, तुलुव और अरावीडू वंश ने 

संगम वंश (1336 ई. – 1485 ई.) 

  1. विजयनगर साम्राज्य की राजधानी क्या थी 
    हम्पी
  2. विजयनगर साम्राज्य की राजभाषा क्या थी 
    तेलुगू
  3. हरिहर एवं बुक्का पहले वारंगल के किस काकतीय शासक के सामंत थे 
    प्रताप सूद्रदेव 
  4. बुक्का- I ने किसकी उपाधि धारण की 
    वेदमार्ग प्रतिष्ठापक की 
  5. तुंगभद्रा नदी पर बाँथ किस शासक ने बनवाया
    देवराय-I
  6. सिंचाई के लिए हरिद्र नदी पर बाँध किसने बनवाया
    देवराय ।
  7. किसके शासनकाल में इटली का यात्री निकोलो कोंटी विजयनगर की यात्रा पर आया
    देवराय ।
  8. संगम वंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था
    देवराय-॥
  9. देवराय॥ को किस अन्य नाम से पुकारा जाता था
    इमादिदेवराय
  10. प्रसिद्ध तेलुगू कवि श्रीनाथ किसके दरबार में रहे
    देवराय-॥
  11. अभिलेखों में किसे गजबेटकर (हाथियों का शिकारी) कहा गया है
    देवराय-॥
  12. प्रौढ़ देवराय किसे कहा जाता था
    देवराय-॥
  13. संगम वंश का अंतिम शासक कौन था
    विरुपाक्ष-॥

सालुव वंश (1485 ई.-1505 ई.)

  1. सालुव नरसिंह ने विजयनगर में किस राजवंश की स्थापना की
    सालुव वंश
  2. सालुव वंश की वास्तविक स्थापना का श्रेय किसको जाता है
    नरसिंह सालुव
  3. सालुव वंश को कौन सा शासक अत्यन्त ही योग्य एवं न्यायप्रिय था
    नरसिंह सालुव

तुलुव वंश (1505 ई.-1565 ई.)

 

  1. तुलुव वंश की स्थापना किसने की
    वीर नरसिंह ने 
  2. तुलुव वंश का महान् शासक कौन था
    कृष्णदेव राय
  3.  कृष्णदेव राय राजगद्दी पर कब बैठा
     1509 ई. में
  4. कृष्णदेव राय के सेनापति का नाम क्या था
    सालुव तिम्मा
  5. बाबर ने अपनी आत्मकथा ‘बाबरनामा’ में किसे भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक बताया
    कृष्णदेव राय को
  6. पुर्तगाली यात्री डोमिंगोस पायस किसके शासनकाल में भारत आया
    कृष्णदेव राय के
  7. नूनिज किसके शासन काल में भारत आया था
    अच्युतदेव राय
  8. कृष्णदेव राय के दरबार में रहने वाले तेलुगू साहित्य के आठ सर्वश्रेष्ठ कवियों को क्या कहा जाता था
    अष्ट दिग्गज
  9. कृष्णदेव राय के किन यूरोपवासियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध थे
    पुर्तगालियों के साथ
  10. किस पुर्तगाली यात्री ने कृष्णदेव राय के काल में विजयनगर की यात्रा की थी
    डुआर्ट बारबोसा
  11. किसके शासनकाल को तेलुगू साहित्य का ‘क्लासिक युग’ कहा गया है
    कृष्णदेव राय के
  12. तेलुगू में आमुक्तमाल्यद एवं संस्कृत में जाम्बवती कल्याणम् की रचना किसने की 
    कृष्णदेव राय ने
  13. तुलुव वंश के किस शासक ने पांडुरंग माहात्म्यम् की रचना की
    तेनालीराम रामकृष्ण ने
  14. तुलुव वंश के किस शासक ने नागलपुर नामक नगर, हजारा एवं विठ्ठल
    कृष्णदेव राय
  15. तुलुव वंश के किस शासक ने नागलपुर नामक नगर, हजारा एवं विट्ठल स्वामी मंदिर का निर्माण करवाया
    कृष्णदेव राय
  16. गोलकुंडा का युद्ध किस-किस के बीच लड़ा गया
    कृष्णदेव राय व कुली कुतुबशाह के बीच
  17. तुलुव वंश का अंतिम शासक कौन था
    सदाशिव
  18. सदाशिव राय के शासन की वास्तविक सत्ता किसके हाथों में थी
    रामराय
  19. विजयनगर के पतन का मुख्य कारण क्या था
    तालिकोटा युद्ध
  20. तालिकोटा युद्ध कब हुआ
    1565 ई. में
  21. किस युद्ध को राक्षसी-तंगड़ी या बन्नीहट्टी का युद्ध भी कहते हैं
    तालिकोटा युद्ध
  22. तालिकोटा युद्ध के बाद सदाशिव ने किसके सहयोग से पेनुकोंडा को राजधानी बनाकर शासन किया
    तिरूमल

अराविडू वंश

  1. विजयनगर का चौथा राजवंश कौन-सा था
    अरावीडू वंश
  2. अरावीडू वंश की स्थापना किसने की
    तिरूमल ने
  3. तिरुमल ने अपनी राजधानी किसे बनाया
    पेनुकोंडा में
  4. अरावीडू वंश का अंतिम शासक कौन था
    रंग-III
  5. किस अरावीडू शासक के शासन काल में वोडेयार ने 1612 ई. में मैसूर राज्य की स्थापना की
    वेंकट-॥

बहमनी साम्राज्य

  1. 1347 ई. में बहमनी राज्य की स्थापना किसने की 
    हसन गंगू ने 
  2. बहमनी राज्य की स्थापना किसके शासन काल में हुई
    मुहम्मद बिन तुगलक
  3. बहमनी राज्य को किस शासक ने चरम पर पहुँचाया 
    महमूद गवाँ
  4. बहमनी वंश का अंतिम शासक कौन था 
    कलीमुल्लाह 
  5. 1538 ई. में कलीमुल्लाह की मृत्यु के पश्चात बहमनी राज्य कितने स्वतंत्र राज्यों में बँट गया 
    पाँच स्वतंत्र राज्यों में 
  6. बहमनी साम्राज्य से सबसे पहले कौन – सा राज्य स्वतंत्र हुआ 
    बरार
  7. स्वतंत्र बरार राज्य की स्थापना कब हुई 
    1484 ई.
  8. स्वतंत्र बरार राज्य की स्थापना किसने की 
    फतहउल्ला इमाद
  9. स्वतंत्र बरार राज्य में किस राजवंश का शासन रहा
    इमादशाही
  10. किस वर्ष अहमदनगर ने बरार को अपने राज्य में मिलाया 
    1574 ई.
  11. स्वतंत्र बीजापुर राज्य की स्थापना कब हुई 
    1489 ई.
  12. स्वतंत्र बीजापुर राज्य की स्थापना किसने की 
    यूसुफ आदिल खान
  13. स्वतंत्र बीजापुर राज्य में किस राजवंश का शासन रहा
    आदिलशाही
  14. किस वर्ष औरंगजेब ने बीजापुर को मुगल साम्राज्य में मिलाया
    1686 ई.
  15. स्वतंत्र अहमदनगर राज्य की स्थापना कब हुई
    1490 ई.
  16. स्वतंत्र अहमदनगर राज्य में किस राजवंश का शासन रहा 
    निजामशाही
  17. किस वर्ष शाहजहाँ ने अहमदनगर को मुगल साम्राज्य में मिलाया 
    1636 ई.
  18. स्वतंत्र गोलकुण्डा राज्य की स्थापना कब हुई 
    1512 ई.
  19. स्वतंत्र गोलकुण्डा राज्य की स्थापना किसने की 
    कुली कुतुबशाह
  20. स्वतंत्र गोलकुण्डा राज्य में किस राजवंश का शासन रहा 
    कुतुबशाही
  21. किस वर्ष औरंगजेब ने गोलकुण्डा को मुगल साम्राज में मिलाया 
    1687 ई.
  22. स्वतंत्र बीदर राज्य की स्थापना कब हुई 
    1526 ई.
  23. स्वतंत्र बीदर राज्य में किस राजवंश का शासन रहा 
    बरीदशाही
  24. किस वर्ष बीजापुर ने बीदर को अपने राज्य में मिलाया 
    1618 ई.

धार्मिक आंदोलन

सूफीवाद

  1.  इस्लाम रहस्यवादी आंदोलन को क्या कहा जाता है
    सूफी आंदोलन
  2. सूफी सिलसिला किस धर्म से संबंधित है
    इस्लाम से
  3. सूफी मत की उत्पत्ति इस्लाम के किस सिद्धांत से हुई है
    वहदत-उल-वजूद
  4. वजहत-उल-वजूद का क्या अर्थ है
    सर्वेश्वरवाद
  5. चिश्ती परंपरा का मुख्य केंद्र कहाँ था
     अजमेर
  6. सूफी संत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती किसके शासन काल में भारत आए
    पृथ्वीराज चौहान के
  7. ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती किसके साथ भारत आए
    मुहम्मद गोरी (1192 ई. में)
  8. दक्षिण भारत में 1340 ई. में चिश्ती संप्रदाय की शुरूआत किसने की
    शेख बुरहानुद्दीन ने
  9. शेख बुरहानुद्दीन ने अपना मुख्य केंद्र किसे बनाया
    दौलताबाद को
  10. चिराग-ए-देहलवी किसे कहा जाता था शेख नासिर
    उद्दीन चिश्ती
  11. शेख सलीम चिश्ती का कामकाज का केंद्र कहाँ था
    फतेहपुर सीकरी
  12. सूफी मत के आध्यात्मिक प्रवर्तक को क्या कहा जाता है
     पीर
  13. सूफी संतों से शिष्यता ग्रहण करने वालों को क्या कहा जाता था
    मुरीद
  14. सूफी संत जिन आश्रमों में निवास करते थे, उन्हें क्या कहते थे
    खानकाह या मठ
  15. ख्वाजा बख्तियार काकी किसके शासनकाल में दिल्ली आए
     इल्तुतमिश
  16. निजामुद्दीन औलिया एवं अलाउद्दीन साबिर किसके प्रमुख शिष्य थे
    बाबा फरीद
  17. हजरत निजामुद्दीन औलिया ने अपने जीवनकाल में दिल्ली के कितने सुलतानों का शासन देखा
    सात सुलतानों का
  18. भारत में नवशबंदी धर्मसंघ की स्थापना किसने की
    ख्वाजा बकी बिल्लाह ने
  19. सूफी सिलसिलों में कौन-सा संगीत के विरुद्ध था
    नक्शबंदी
  20. मुगल बादशाह औरगंजेब को किस सूफी सिलसिले में दिलचस्पी थी
    नक्शबंदी
  21. सूफियों के सुहरावर्दी धर्मसंघ की स्थापना किसने की
    शेख शिहाबुद्दीन उमर सुहरावर्दी ने
  22. सुहरावर्दी के सुदृढ़ संचालन का श्रेय किसको है
    शेख बदरुद्दीन जकारिया
  23. सुहरावर्दी के मुख्य केंद्र कौन-से थे
    सिंध एवं मुल्तान
  24. सत्तारी सिलसिले की स्थापना किसने की
    शेख अब्दुल्ला सत्तारी ने
  25. शेख अब्दुल्ला सत्तारी का मुख्य केंद्र क्या था
    बिहार
  26. बगदाद में कादरी धर्मसंघ की स्थापना किसने की
    सैयद अब्दुल कादिर अल जिलानी
  27. भारत में कादरी धर्मसंघ के प्रवर्तक कौन थे
    मुहम्मद गौस
  28. शाहजहाँ का ज्येष्ठ पुत्र दारा किसका शिष्य था
    कादरी सिलसिला के मुल्लशाह का
  29. भगवद् गीता एवं योग वाशिष्ठ का फारसी में अनुवाद किसने किया
    दाराशिकोह ने
  30. किस सूफी संत को जहाँगीर ने कैद कर लिया था
    सूफी सलीम कहाँ रहते थे
  31. परमात्मा में विश्वास करने वाला क्या कहलाता था
    तवब्बुल
  32. प्राणायाम के लिए कौन-सा शब्द था
    हश्म-ए-दम
  33. लगातार 40 दिन तक साधना करने के लिए क्या शब्द था
    चिल्ला
  34. फना शब्द का प्रयोग किस हेतु किया जाता था
    ईश्वर प्रेम में अन्तर्मग्न होना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top