Aajadi ka Amrit mahotasav ( आजादी का अमृत महोत्सव )

नमस्कार दोस्तों आज का मेरा पोस्ट हैं, आजादी का महोत्सव ( Aajadi ka Amrit mahotasav ) आप जानते हैं कि भारत देश को सोने का चिड़िया कहा जाता है। हमारा भारत करीब 200 वर्षों तक अंग्रेज हुकुमत का  गुलाम रहा है। गुलामी की जंजरों को तोड़ने में भारतवासियों को कड़ा संघर्ष करना पड़ा और 15 अगस्त सन् 1947 के दिन हमारा देश भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हो गया।

इतनी मुश्किलों और बलिदानों से मिली हुई आजादी को हम भारतवासी प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त के दिन जश्न के रूप में मनाते है। यूं तो यह जश्न प्रत्येक वर्ष महत्वपूर्ण होता है। किन्तु इस वर्ष का जश्न कुछ खास है क्योकि हमारे भारत देश को स्वतत्र हुए 75 साल पूरे हो चुके है। इस खुशी में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

Aajadi ka Amrit mahotasav
Aajadi ka Amrit mahotasav

शुरूआत

इस महोत्सव की शुरूआत भारत की स्वतंत्रता की 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के द्वारा गुजरात की सावरमती आश्रम से 12 मार्च, 2021 को मनाया गया। इस वर्ष 15 अगस्त, 2022 को भी यह महोत्सव मनाया गया और आगले वर्ष 15 अगस्त, 2023 तक यह महोत्सव मनाया जाएगा।

उद्देश्य 

आजादी के इस महोत्सव का उद्देश्य संपूर्ण देश में जन अभियान चलाकर हर एक व्यक्ति को इस अभियान से जोड़कर उनमें विभिन्न तरीकों से देशभक्ति की भावनाओं को जागृत करना है। इस महोत्सव का उद्देश्य जन भागीदारी के द्वारा लोगों तक भारतीय स्वतंत्रता संग्रांम और इस संग्राम के हर एक नायक के बारे में जानकारी प्रसार करना है।

इस महाअभियान के माध्यम से गुमनाम शहीदों की गाथाएँ लोगों तक पहुचाई जा रही है। भारत के बीते 75 सालों में क्या खोया क्या पाया इसकी जानकारी भी जन – जन तक पहुँचाना अभियान का उद्देश्य हैं। इस महोत्सव के दौरान आने वाले 25 सालों, जिनहें अमृत काल माना जा रहा है, उसकी रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।

महत्व 

आजादी को अमृत महोत्सव प्रत्येक देशवासी के लिए महत्त्वपूर्ण है, क्योकिं इसके माध्यम से हम भिविष्य पर निगाह रखते हुए देश की आजादी के संर्घष के गौरवाशाली इतिहास को भी याद रखेंगे। इस महोत्सव ने हमें अवसर दिया है कि हम देशवासी अपनी कमजोरियों को जाने व उनका आकलन करें मगर उनसे लज्जित न हों और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ें ।

भारत के पास गर्व करने के लिए अथाह भंड़ार है, समृद्ध इतिहास, चेतनामय सांस्कृतिक विरासत है, जो हमें ऊँची उड़ान भरने के लिए शक्तिशाली पंख देती है, इसीलिए यह आशा की जा सकती है कि यह महोत्सव नई पीढी में लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्मृति जगाते हुए एक आदर्श समाज की रचना की प्रेरणा देगा।

75 वर्षों के दौरान राष्ट्र की कुछ उपलब्धियाँ 

इन स्वर्णिम 75 वर्षों के दौरान राष्ट्र ने अनेक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। इनमें से कुछ पर एक नजर है, जो है।

1. अपना संविधान बनाया 

आजादी के बाद भारत ने अपनी सबसे पहले उपलब्धि के रूप में संविधान की रचना की जो 26 जनवरी, 1950 रो लागू हुआ। इसके साथ ही अंग्रेजी के जमाने को गवर्मेंट आफ इण्डिया ऐक्ट खत्म हुआ।

2. पंचवर्षीय योजना के जरिए विकास की नींव 

आजादी के बाद देश को गरीबी से उबारने की कोशिशें शुरू हुई। देश में तेजी से विकास कार्यो को अंजाम देने के लिए पंचवर्षीय योजनाओं की शुरूआत हुई जो इंफ्रस्ट्रक्चर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुई।

3. खेती को मजबूती देने के लिेए हरित क्रांति 

देस में खेती – किसानी को मजबूती देने के लिए हरित क्रांति की शुरूआत हुई। इसने देश में खाद्यान संकट को दूर किया। मौजुदा वक्त में भारत दुनिया के अग्रणी कृषि पैदावार देशों में शुमार है।

4. श्वेत क्रांति के जरिए बड़ा मुकाम 

देश में डेयरी क्षेत्र को मजबूत प्रदान के लिए 13 जनवरी, 1970 को श्वेत क्रांति की शुरूआत की गई। दुनिया के इस सबसे अनूठे कार्यक्रम ने दूध उत्पादन के क्षेत्र में भारत को शीर्ष पर पहुँचाने का काम किया।

5. इसरों के साथ अंतरिक्ष में लंबी छलांग 

स्पेस के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को अमली – जामी पहनाने के लिए 1969 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) का गठन किया गया। आज भारत चंद्रमा और मंगल मिशन को अंजाम दे रहा है।

6. हासिल की परमाणु ताकत 

भारत ने आत्मरक्षा को लेकर 18 मई, 1974 को पोखरण में पहला परमाणु परीक्षण किया। इसके साथ ही भारत अमेरिका समेत तमात ताकतवर मुल्कों की नजर में आ गया। 24 साल बाद तमाक अंतर्राष्ट्रीय विरोधों को नजरंदाज करके 11 और 13 मई, 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षणों को अंजाम देकर दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करा दिया।

7. जीएसटी के साथ आर्थिक मजबूती की ओर बढ़े कदम 

भारत में पाँच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में तेजी से फैसले भी लिए जा रहे है। भारत सरकार ने 1 जुलाई, 2017 से जीएसटी यानी वस्तु एवं सेवा कर के जरिए कर प्रणाली की विसंगतियों को दूर करने का काम किया।

8. अनुच्छेद- 370 हटाकर देश विरोधी ताकतों को बड़ा संदेश 

5 अगस्त, 2019 के केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद – 370 को हटाकर देश विरोधी ताकतों को एक बड़ा संदेश दिया था। इस अनुच्छेद के चलते जम्मू- कश्मीर का अलग झंडा हुआ करता था अलगाववादी अनुच्छेद 370 की आड़ लोकर स्थानीय लोगों को गुमराह किया करते थे।

9. अग्निपथ के जरिए सेना में बदलाव का आगाज 

केन्द्र सरकार ने हाल ही में तीनों सेनाओं में आमूलचूल बदलाव के लिए अग्निपथ योजना की शुरूआत करके दुनिया की चुनिंदा युवा सैन्य शक्तियों में शुमार होने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

10. तेजस के जरिए रक्षा उत्पादन की दिशा में क्रांतिकारी कदम 

भारत में रक्षा उत्पादन की दिशा मं क्रांतिकारी कदम बढ़ाए हैं। वायम सेना में शामिल लड़ाकू विमान तेजस को लेकर आज दुनिया में चर्चा है। कई देशों ने इस विमान को खरीदने में दिलचस्पी है। इतना ही नहीं भारत मिसाइलों के निर्माण में दुनिया के चुनिंदा मुल्कों में शुमार हैं।

तो दोस्तो आज मेरा पोस्ट आजादी का महत्सव का आर्टिकल कैसा लगा अगर अच्छा लगा हो तो अपनी बात कमेंट में जरूर लिए ।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top