UPP General Science Biology Cell Question Answer (यूपी पुलिस सामान्य जीव विज्ञान कोशिका का प्रश्न उत्तर )

हाय! दोस्तों आप पोस्ट है जीव विज्ञान से UPP General Science Biology Cell Question Answer (यूपी पुलिस सामान्य जीव विज्ञान कोशिका का प्रश्न उत्तर ) देखिए अगर आप किसी कम्पटीशन का तैयारी करते है तो आप इस साइट पर matrawale.com को सर्च करे सारे सब्जेक्ट के प्रश्न उत्तर यहा उपलब्ध है। समान्य विज्ञान से समबंधित सारे महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर बनाया गया है। आप लोग यहा GK का पूरा तैयारी कर लेगें ।

कोशिका ( Cell ) 

  1. हमारा शरीर जिन अनेक छोटी – छोटी इकाइयों से निर्मित है, उन्हें क्या कहते हैं
    कोशिका
  2. जीव शरीर की रचनात्मक क्रियात्मक तथा आनुवंशिक इकाई क्या होती है
    कोशिका
  3. सन् 1665 में किसने ने मधुमक्खी के छत्ते जैसी संरचना की खोज की और कोशिका नाम दिया
    रॉबर्ट हुक
UPP General Science Biology Cell Question Answer
UPP General Science Biology Cell Question Answer
  1. कौन सा शैवाल केवल एक ही कोशिका का बना होता है जो 10 सेमी ( 100 मिमी) तक लंबा होता है
    ऐसीटेबुलेरिया
  2. किन रेशेदार पौधों में लंबी – लंबी तंतु जैसी कोशिकाओं की लंबाई 2 सेमी से लेकर 55 सेमी तक होती है
    अलसी, जूट या सनई
  3. जंतुओं के शरीर में कौन सी कोशिकाएं 90 सेमी से 1 मीटर तक या इससे भी अधिक लंबी हो सकती हैं
    तंत्रिका कोशिकाए
  4. किन दो जर्मन जीव विज्ञानियों ने 1838 – 1839 में बहुचर्चित कोशिका सिद्धांत का प्रस्ताव किया
    एम. श्लाइडन और टी. श्वान
  5. किस सिद्धांत के अनुसार सभी जीव कोशिकाओं के बने होते हैं
    कोशिका सिद्धांत
  6. किस सिद्धांत के अनसार कोशिका सब जीवों की संरचना और उनके कार्य की मूल इकाई है
    कोशिका सिद्धांत
  7. कोशिका कितने प्रकार की होती है
    दो (प्रोकैरियोट और यूकैरियोट)
  8. किन कोशिकाओं में आनुवंशिक पदार्थों के चारों ओर नाभिकीय झिल्लियों का अभाव होता है
    प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ
  9. किन कोशिकाओं को असीम केंद्र की कोशिकाओं के रूप में जाना जाता है
    प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ
  10. किन कोशिकाओं में अन्य झिल्ली से सीमाबद्ध कोशिकांग, जैसे माइटोकॉण्ड्रिया, भी अनुपस्थित होते हैं
    प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ
  11. प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में कौन से कोशिकांग उपस्थित होते हैं।
    राइबोसोम्स
  12. जीवाणु तथा सायनोजीवाणु में किस तरह की कोशिकाएँ होती हैं
    प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ
  13. कौन से जीव पहले नीलहरित शैवाल कहलाते थे
    सायनोजीवाणु
  14. किन कोशिकाओं में झिल्ली से सीमाबद्ध कोशिकीय अंगक होते हैं
    यूकैरियोटिक कोशिकाएँ
  15. किन कोशिकाओं को ससीम केंद्र की कोशिकाओं के रूप में जाना जाता है
    यूकैरियोटिक कोशिकाएँ
  16. एक-कोशिकीय तथा बहुकोशिकीय पादपों (पेड़-पौधों) और जंतुओं (प्राणियों) में किस प्रकार की कोशिकाएं पाई जाती हैं
    यूकैरियोटिक कोशिकाएँ
  17. किन कोशिकाओं में जीवद्रव्यकला या प्लाज्मा झिल्ली, केंद्रक, डीएनए और राइबोसोम सहित कोशिकाद्रव्य तथा कोशिकीय अंगक होते हैं
    यूकैरियोटिक कोशिकाएँ

कोशिका की संरचना (Cell Structure)

  1.  सभी प्रकार की कोशिकाएं किस झिल्ली से बनी होती हैं
    कोशिका झिल्ली (Cell Membrane)
  2. सभी प्रकार की कोशिकाओं में किस तरह का पदार्थ होता है
    जीवद्रव्य (Protoplasm)
  3. कौन सी झिल्ली कोशिका का बाहरी आवरण बनाती है
    कोशिका झिल्ली
  4. कोशिका झिल्ली के भीतर के पदार्थ को क्या कहते हैं
    जीवद्रव्य
  5. वर्ष 1940 में किसने सर्वप्रथम प्रोटोप्लाज्म शब्द का प्रयोग किया
    पुरकिंजे
  6. किन कोशिकाओं में कोशिका झिल्ली के अलावा एक अतिरिक्त परत होती
    पादप कोशिकाएँ
  7. पादप कोशिकाओं में मिलने वाली अतिरिक्त परत को क्या कहते हैं
    कोशिका भित्ती (Cell Wall)
  8. कौन सा पदार्थ सभी प्रकार की जीवित कोशिकाओं में पाया जाता है
    जीवद्रव्य
  9. जीवद्रव्य के कितने भाग होते है
    दो
  10. जीवद्रव्य के दोनों भागों को किस नाम से जाना जाता है
    कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) व केंद्रकद्रव्य (Nucleoplasm)
  11. केंद्रक व कोशिका झिल्ली के बीच के जीवद्रव्य को क्या कहते हैं
    कोशिकाद्रव्य
  12. केंद्र के अंदर के जीवद्रव्य को क्या कहते हैं
    केंद्रकद्रव्य
  13. कोशिका अंगकों के तीन प्रकार कौन से हैं
    1 एकल झिल्ली युक्त 2 दोहरी झिल्ली युक्त 3 झिल्ली रहित
  14. लाइसोसोम, अंतर्द्रव्यी जालिका, गॉल्जीकायइत्यादि किस तरह के कोशिकांग हैं
    एकल झिल्ली वाले कोशिकांग
  15. माइटोकॉण्ड्यिा, केंद्रक, हरितलवक (क्लोरोप्लास्ट) इत्यादि किस तरह के कोशिकांग हैं
    दोहरी झिल्ली वाले कोशिकांग
  16. झिल्ली रहित कोशिकांग का उदाहरण क्या है
    राइबोसोम
  17. किस विज्ञानी ने सन् 1831 ई. में कोशिका में केंद्रक की खोज की थी
    रॉबर्ट ब्राउन
  18. अंतर्द्रव्यी जालिका (ER) की खोज सन् 1897 में किस विज्ञानी ने की थी
    गार्नियर
  19. गॉल्जी उपकरण (Golgi Apparatus) की खोज किस विज्ञानी ने की थी
    कैमिलो गॉल्जा
  20. लाइसोसोम (Lysosome) की खोज किस विज्ञानी ने की थी
    डी डुवे
  21. माइटोकॉण्ड्रिया (Mitochondria) की खोज किसने 1886 ई. में की थी
    अल्टमैन
  22. राइबोसोम (Ribosome) की खोज किसने की थी
    पैलेड
  23. तारककाय (Centrosome) की खोज किसने की थी
    बोबेरी
  24. कौन से कोशिकांग केवल पादप कोशिकाओं में पाए जाते हैं
    लवक (Plastids)
  25. कई प्रकार के कार्यों के लिए लवकों को किन तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है
    वर्णी लवक, अवर्णी लवक व हरित लवक
  26. कौन सा लवक जड़ों व भूमिगत तनों में पाया जाता है
    अवर्णी लवक (Leucoplas)
  27. कौन सालवक प्रायः लाल, पीले, नारंगी रंग का होता है और पौधे के रंगीन भाग जैसे-पुष्प, फलभित्ति, बीज आदि में पाया जाता है
    वर्णी लवक ( Chromoplast )
  28. कौन सा हरे रंग का होता है
    हरित लवक (Chloroplast)
  29. हरित लवक के अंदर एक हरे रंग का कौन सा पदार्थ होता है
    पर्णहरित (Chlorophyll)
  30. पर्णहरित में कौन सा तत्व होता है
    मैग्नीशियम (Mg)
  31. हरित लवक में पर्णहरित के अलावा और कौन से सहायक वर्णक (Pigments) पाए जाते हैं
    कैरोटिन व जैथोफिल
  32. पत्तियों का रंग पीला होने का कारण उनमें किस वर्णक का निर्माण होना है
    कैरोटिन

प्रमुख कोशिकीय रचनाएँ और उनके कार्य

  1. कोशिका को निश्चित रूप प्रदान करना किस कोशिकांग का कार्य है
    कोशिकाभित्ति
  2. कोशिका को सुरक्षा और सहारा प्रदान करना किस कोशिकांग का कार्य है
    कोशिकाभित्ति
  3. एक कोशिका से दूसरी कोशिका में पदार्थों के अभिगमन पर नियंत्रण रखना किस कोशिकांग का कार्य है।
    प्लाज्मा मेम्ब्रेन
  4. कोशिका के भीतर पदार्थों का संचार (आंतरिक कोशिकीय परिवहन) करना किस कोशिकांग का कार्य है
    अंतःप्रद्रव्यी जालिका
  5. किस कोशिकांग में एंजाइम द्वारा कोशिकीय श्वसन होता है जिससे ऊर्जा पैदा होती है
    माइटोकॉण्ड्रिया
  6. किस कोशिकांग को कोशिका का ऊर्जा-गृह (Power House of Cell) भी कहा जाता है
    माइटोकॉण्ड्रिया
  7. माइटोकॉण्ड्रिया ऊर्जा किन अणुओं में संग्रहित की जाती है
    एटीपी (Adenosine Triphosphate)
  8. कौन से अणु शरीर की समस्त ऊर्जा का स्रोत है तथा शरीर में होने वाली सभी जैविक क्रियाओं में इस ऊर्जा का उपयोग होता है
    एटीपी
  9. कौन से अणु प्रोटीन संश्लेषण में भी सहायक होता है
    एटीपी
  10. विशिष्ट पदार्थों का स्त्रावण, संचयन और उनके कोशिका से निष्कासन में सहायता करना किस कोशिकांग का कार्य है
    गॉल्जी उपकरण
  11. किस कोशिकांग को प्रोटीन संश्लेषण के सक्रिय स्थल के रूप में जाना जाता है
    राइबोसोम
  12. किस कोशिकांग को आत्महत्या की थैली कहा जाता है
    लाइसोसोम
  13. किस कोशिकांग में हाइड्रोलिटिक एंजाइम के भंडार हैं
    लाइसोसोम
  14. कोशिका के उपापचयी कार्यों का नियंत्रण किस कोशिकांग का कार्य है
    केंद्रक
  15. कोशिका के कार्यों का मास्टर कंट्रोलर होने के अलावा केंद्रक और किस कार्य में सहायक होता है
    कोशिका विभाजन
  16. जीन-वाहक व कोशिकीय कार्यों का नियंत्रण किस कोशिकांग का कार्य है
    गुणसूत्र
  17. कौन सा कोशिकांग केवल जंतु कोशिकाओं में होता है
    तारककाय
  18. जंतु कोशिकाओं में कौन सा कोशिकांग कोशिका विभाजन में मदद करता है
    तारककाय
  19. पादप कोशिकाओं में कौन सा कोशिकांग कोशिका विभाजन में मदद करता है –
    ध्रुवीय टोपी
  20. खाद्य निर्माण व संग्रहण में सहायता करना किस कोशिकांग का कार्य है
    हरित लवक
  21. हरित लवक की सहायता से पौधा किस क्रिया के जरिए भोजन बनता है
    प्रकाशः संश्लेषण
  22. किस कोशिकांग को पादप कोशिका की रसोई कहते हैं
    हरित लवक
  23. फूलों, फलों और बीजों को आकर्षक रंग प्रदान करना किस कोशिकांग का कार्य है
    वर्णीलवक
  24. कौन सा कोशिकांग स्टार्च व तैलीय बूँदों को बनाने और संग्रहित करने का कार्य करता है
    अवर्णी लवक

डीएनए (Deoxyribonucleic acid)

  1. DNA की अधिकांश मात्रा किस कोशिकांग में होती है
    केंद्रक
  2. केंद्रक के अलावा DNA की कुछ मात्रा किन कोशिकांगों में भी मिलती है
    माइटोकॉण्ड्रिया तथा हरित लवक
  3. DNA किस तरह का न्यूक्लिक अम्ल होता है
    पॉलिन्यूक्लियोटाइड
  4. DNA म उपस्थित आधार (Base) कितने प्रकार
    दो – प्यूरिन व पिरीमीडीन
  5. DNA में कौन से प्यूरिन (Purine) बेस मिलते हैं
    ऐडीनीन (Adenine = A) व गुआनीन (Guanine = G)
  6. DNA में कौन से पिरीमीडीन (Pyrimidine) बेस मिलते हैं
    थायमिन (Thymine = T) व साइटोसीन (Cytosine = C)
  7. DNA में अणु संख्या के आधार पर एडीनीन सदैव किस बेस से जुड़ा रहता है
    थायमिन
  8. DNA में अणु संख्या के आधार पर साइटोसीन सदैव किस बेस से जुड़ा रहता है
    गुआनीन
  9. DNA से ही किस न्यूक्लिक अम्ल का संश्लेषण होता है
    RNA  

आरएनए (Ribonucleic acid)

  1. RNA किस तरह का न्यूक्लिक अम्ल होता है
    न्यूक्लियोटाइड
  2. RNA में डीऑक्सीराइबोज के स्थान पर कौन सी शर्करा होती है
    राइबोज शर्करा
  3. कौन से बेस RNA और DNA, दोनों में मिलते हैं
    ऐडीनीन, गुआनीन व साइटोसीन
  4. RNA में थायमिन के स्थान पर कौन सा बेस होता है
    यूरेसिल (Uracil = U)
  5. RNA कितने प्रकार के होते हैं
    तीन- r-RNA, t-RNA, m-RNA
  6. कौन सा RNA राइबोसोम पर लगा रहता है और प्रोटीन संश्लेषण में सहायता करता है
    r-RNA (Ribosomal RNA)
  7. कौन सा RNA कोशिका में उपस्थित कुल आरएनए का 80% भाग होता है
    r-RNA
  8. कौन सा RNA केंद्रिका में डीएनए से बनता है
    r-RNA
  9. कौन सा RNA प्रोटीन संश्लेषण में विभिन्न प्रकार के अमीनो अम्लों को राइबोसोम पर लाता है जहाँ प्रोटीन बनती है
    t-RNA (Transfer RNA)
  10. कौन सा RNA प्रोटीन संश्लेषण की सूचना केंद्रक के डीएनए से राइबोसोम तक ले जाता है
    m-RNA (Messenger RNA)
  11. m-RNA जब डीएनए का संदेश लेकर राइबोसोम से जाकर चिपक जाता है और नए प्रोटीन की नींव डालता है तो इसको क्या कहते हैं
    टेम्प्लेट आरएनए (Template RNA)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top