रिंकी और पिंकी की कहानी (छोटी और बड़ी इ की मात्रा)

रिंकी और पिंकी की कहानी (छोटी और बड़ी इ की मात्रा) एक दिन रिंकी, पिंकी के साथ अपने मामी के घर चली गई थी। वहां पर उसने तीन दिन तक घूमा टहला और मजा किया। तीन दिन बीतने के दौरान रिंकी ने पिंकी का बहुत साथ दिया। जब कहीं रिंकी का मन घूमने जाने के लिए होता था, तब वह पिंकी से बार-बार कहती थी कि तुम भी चलो। एक दिन रिंकी और पिंकी अपने मम्मी के साथ खेतों की तरफ घूमने के लिए निकली। वहां पर मरचा और गोभी के खेत में घूमते-घूमते तीनों लोग थक गए और खेत के मेड़ पर बैठकर आराम करने लगे।

रिंकी और पिंकी पर हमला

उसे दौरान वहां पर एक जंगली सूअर आया और पिंकी के ऊपर हमला कर दिया। हमला करने के तुरंत बाद जंगली सूअर वहां से फरार हो गया। पिंकी और उसकी मामी दोनों लोग जोर-जोर से चिल्ला कर अगल-बगल के लोगों को बुलाने लगे। पर वहां कोई न था। तीनों वहां अकेले थे। घायल रिंकी कुछ बोल नहीं पा रही थी। उसे पानी पीने की जरूरत महसूस हुई तो वह पानी मांगने लगी। इसी बीच एक बूढ़ा व्यक्ति अपने खेत की तरफ पानी लेकर जा रहा था पिंकी ने उसको आवाज लगाया।

बूढे व्यक्ति ने मदद किया

बूढ़ा व्यक्ति कम सुनता था वह सीधे चला जा रहा था तो उसकी मामी ने जोर से चिल्ला कर बुलाया। तब वह बूढ़ा व्यक्ति आया और पानी दे दिया। पानी पीने के बाद तीनों लोग किसी तरह वह घर पर वापस आए। वापस आने के बाद पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पूछने लगे कि यह कैसे हो गया? उसकी मामी ने सारी आपबीती बताई। लोगों ने अपने-अपने अलग-अलग तरीके से तर्क दिए।

गाँव लोग देखने पहुँचे

कुछ लोगों ने घरेलू तौर पर प्राथमिक उपचार करने के लिए नसीहत दिया। उसके बाद वहां के बुजुर्ग जब इकट्ठा हुए तो उन्होंने कहा महिलाओं और बच्चों को अकेले खेतों की तरफ नहीं जाना चाहिए क्योंकि कभी भी जंगल से जंगली जानवर आ सकते हैं और हमला कर सकते हैं। चोटिल कर सकते हैं। इस नाते अपने साथ किसी पुरुष को या अपनी सुरक्षा के लिए कोई हथियार लेकर जाना चाहिए।

कहानी का रस

इस कहानी से आप सभी को यह सबक लेना चाहिए कि कभी भी कहीं भी कोई भी घटना घट सकती है। जहां तक हो अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं जागरूक रहना चाहिए जंगल और खेतों की तरफ जाने से पहले एक बार सोच लेना चाहिए और उस हिसाब से कदम आगे बढ़ाना चाहिए।

Rinki aur pinki ki kahani
Rinki aur pinki ki kahani

इस कहानी से संबंधित प्रश्न

प्रश्न: रिंकी और पिंकी कौन थे?
रिंकी और पिंकी दोनों दोस्त थे।
एक दिन रिंकी और पिंकी कहां गए थे?
एक दिन रिंकी और पिंकी तीनो अपने मामी के घर गए थे।
रिंकी और पिंकी वहां कितने दिन तक बीताये?

रिंकी और पिंकी अपनी मामी के घर 3 दिन बिताये।
पिंकी को किसने चोटिल किया था?

पिंकी को जंगली सूअर ने चोटिल किया था।

क्या रिंकी और पिंकी अकेले गए थे?

नहीं

रिंकी और पिंकी के साथ खेतों की तरफ कौन गया था?

रिंकी और पिंकी के साथ खेतों की तरफ उनकी मामी गई थी।
घायल होने पर पानी किसने दिया?

घायल होने पर एक बूढ़े व्यक्ति ने पानी दिया।

क्या बूढ़ा व्यक्ति कम सुनता था?

हां

गांव के बुजुर्ग इकट्ठा हुए तो उन्होंने क्या नसीहत दिया?

गांव के बुजुर्ग इकट्ठा हुए जब उन्होंने स्थिति जानी सारी जानकारी लिया तो उन्होंने कहा कि कभी भी खेतों और जंगलों की तरफ महिलाओं और बच्चों को अकेले नहीं जाना चाहिए। हमेशा अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास कोई हथियार लेकर ही जाना चाहिए।

आपको इस कहानी से क्या शिक्षा मिलती है?

हमें इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि हमें जंगलों और खेतों की तरफ जाने से पहले एक बार अपनी सुरक्षा और अपने बच्चों की सुरक्षा के बारे में जरूर सोचना चाहिए और उसी हिसाब से जरूरी हथियार या जरूरी सुरक्षा  सामग्री लेकर ही जाना चाहिए।

प्यारे दोस्तों, आपको यह कहानी कैसी लगी? कमेंट करके बताइएगा। आपके कमेंट से हमें उत्साह मिलता है और हम इसी उत्साह से आर्टिकल लिखते हैं उम्मीद करते हैं कि आप कमेंट जरूर करेंगे

बहुत-बहुत शुक्रिया

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top