Pracheen Bharat Itihas Maury Vansh Onelinar Question Answer

देखिये आज का पोस्ट प्राचीन इतिहास से  Pracheen Bharat Itihas Maury Vansh Onelinar Question Answer प्राचीन भारत इतिहास मौर्य वंश वनलाइनर प्रश्न उत्तर  लिया गया है। यह सभी कम्पीटीशन परीक्षा में पूछा जाता है। आप लोग इस पोस्ट को शुरू से अन्त तक जरूर पढ़िए और अपने दोस्तों शेयर करिये। इस पोस्ट मौर्य वंश एवं मौर्योत्तर काल के सभी प्रश्न उत्तर बनाया गया है। सारे प्रश्न मह्त्वपूर्ण है।

मौर्य वंश

चन्द्रगुप्त मौर्य (322 ई.पू.-297 ई.पू.)

  1.  नंद वंश के पश्चात् मगध पर किस राजवंश ने शासन किया
    मौर्यों ने
  2. मौर्य युग की पहचान किस प्रकार के मृद्भांड से होती है
    उत्तरी काले पॉलिश मृद्भांड
Pracheen Bharat Itihas Maury Vansh Onelinar Question Answer
Pracheen Bharat Itihas Maury Vansh Onelinar Question Answer
  1. मौर्य वंश का संस्थापक कौन था
    चन्द्रगुप्त मौर्य
  2. धनानंद को हराने में किसने चन्द्रगुप्त मौर्य की मदद की
    चाणक्य ने
  3. चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रधानमंत्री कौन था
    चाणक्य
  4. चाणक्य के अन्य नाम क्या थे
    विष्णुगुप्त व कौटिल्य
  5. चाणक्य द्वारा लिखित पुस्तक कौन-सी है
    अर्थशास्त्र
  6. अर्थशास्त्र किस विषय पर आधारित पुस्तक है
    राजनीति पर
  7. किस पुस्तक की तुलना मैकियावेली के ‘प्रिंस’ से की जाती है
    कौटिल्य का अर्थशास्त्र
  8. मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र किस शासक ने पहली बार जीते
    चन्द्रगुप्त मौर्य ने
  9. मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र कौन-सा था
    तक्षशिला
  10. चन्द्रगुप्त किस धर्म का अनुयायी था
    जैन धर्म क
  11. चन्द्रगुप्त ने जैन धर्म की दीक्षा किससे ली थी
    भद्रबाहु से
  12. किस जैन ग्रंथ में चन्द्रगुप्त के जैन धर्म अपनाने का उल्लेख मिलता है
    परिशिष्ट पर्वन
  13. चन्द्रगुप्त ने सिकंदर के सेनापति सेल्यूकस निकेटर को कब हराया
    305 ई.पू.
  14. सेल्यूकस निकेटर ने अपनी किस पुत्री की शादी चन्द्रगुप्त के साथ की
    कार्नेलिया
  15. सेल्यूकस निकेटर का वह राजदूत कौन था, जो चन्द्रगुप्त के दरबार में रहा था
    मेगस्थनीज
  16. मेगस्थनीज द्वारा लिखी गई पुस्तक कौन-सी है
    इंडिका
  17. मेगस्थनीज ने पाटलिपुत्र को किस नाम से पुकारा
    पालिब्रोथा
  18. किस पुस्तक में पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन उपलब्ध है
    इंडिका
  19. किसके ग्रंथ में चन्द्रगुप्त का विशिष्ट रूप से वर्णन है
    विशाखदत्त
  20. कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में पाटलिपुत्र को किस शासक ने सर्वप्रथम अपनी राजधानी बनाया
    चन्द्रगुप्त ने
  21. किस ग्रंथ में चन्द्रगुप्त के लिए ‘वृषल’ (निम्न कुल) तथा कुलहीन शब्द का प्रयोग किया गया है
    मुद्राराक्षस
  22. किस मौर्य राजा ने दक्कन पर विजय प्राप्त की
    चन्द्रगुप्त ने
  23. चन्द्रगुप्त मौर्य के समय की बनी सुदर्शन झील का पुनर्निर्माण कार्य किसने कराया
    चक्रपालित

बिन्दुसार (297 ई.पू.273 ई.पू.)

  1. चन्द्रगुप्त मौर्य का उत्तराधिकारी कौन था
    बिंदुसार
  2. बिंदुसार मगध की राजगद्दी पर कब बैठा
    298 ई.पू.
  3. बिंदुसार किस अन्य नाम से जाना जाता है
    अमित्रघात
  4. बिंदुसार किस धर्म का अनुयायी था
    आजीवक संप्रदाय
  5. वायुपुराण’ में बिंदुसार को क्या कहा गया है
    आजीवक संप्रदाय
  6. बिंदुसार के दरबार में कौन-सा यूनानी राजदूत आया था
    भद्रसार (वारिसार)
  7. बिंदुसार के दरबार में मिस्र के शासक ने कौन-से राजदूत को भारत भेजा
    डायोनिसस
  8. जैन ग्रंथों में बिंदुसार को क्या कहा गया है
    सिंहसेन
  9. बिंदुसार के शासनकाल में कहाँ पर दो विद्रोह हुए थे
    तक्षशिला में
  10. तक्षशिला विद्रोहों को दबाने के लिए बिंदुसार ने किसे भेजा था
    पहले सुसीम और बाद में अशोक को

अशोक (269 ई.पू.232 ई.पू.)

  1. बिंदुसार का उत्तराधिकारी कौन था
    अशोक
  2. वह मौर्य शासक कौन था जिसने राजसिंहासन पर बैठने के लिए अपने बड़े भाई सुसीम की हत्या की थी
    अशोक
  3. अशोक मगध की राजगद्दी पर कब बैठा
    269 ई.पू.
  4. राजगद्दी पर बैठने के समय अशोक कहाँ का राज्यपाल था
    अवंति का
  5. भारत में शिलालेख का प्रचलन सर्वप्रथम किसने किया
    अशोक ने
  6. पुराणों में अशोक को क्या कहा गया है
    अशोक वर्धन
  7. आधिकारिक सम्राट अशोक का किस नाम से उल्लेख है
    प्रियदस्सी
  8. सम्राट अशोक की राष्ट्रीय उपाधि थी
    देवनामप्रिय
  9. अशोक ने कलिंग पर कब आक्रमण किया
    261 ई.पू.
  10. आक्रमण के समय कलिंग की राजधानी क्या थी
    तोसली
  11. कौन-सा अभिलेख कलिंग नरेश खारवेल से संबंधित है
    हाथीगुंफा
  12. अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अपने पुत्र महेन्द्र को कहाँ भेजा पुत्री संघमित्रा
    श्रीलंका
  13. अशोक द्वारा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भेजे गए प्रचारक महादेव का गंतव्य स्थान क्या था
    महिष्मंडल
  14. अशोक द्वारा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए महारक्षित को कहाँ भेजा गया
    यवन राज्य
  15. अशोक द्वारा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए धर्मरक्षित को कहाँ भेजा गया
    अपरांतक
  16. अशोक द्वारा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए हिमालय प्रदेश में किसे भेजा गया
    मज्झिम
  17. अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए महाराष्ट्र में किसे भेजा
    महाधर्मरक्षित
  18. अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए सुवर्ण भूमि में किसे भेजा
    सोन और उत्तरा
  19. मिस्र के राजा फिलाडेल्फस ने अशोक के दरबार में किसे भेजा
    डियानीसियस
  20. अशोक के अभिलेखों में किस लिपि का प्रयोग हुआ है
    ब्राह्मी, खरोष्ठी, ग्रीक एवं अरमाइक
  21. ग्रीक एवं अरमाइक लिपि का अभिलेख कहाँ से प्राप्त हुआ
    अफगानिस्तान से
  22. खरोष्ठी लिपि के अभिलेख कहाँ से प्राप्त हुए
    उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान से
  23. अशोक के शिलालेख पढ़ने में सबसे पहली सफलता किसे मिली
    जेम्स प्रिंसेप (1837 ई.)
  24. सारनाथ स्तंभ लेख की खोज 1905 ई. में किसने की
    ओटैल
  25. अशोक के किस शिलालेख अभिलेख में पशुबलि की निंदा की गई है
    पहले शिलालेख में
  26. किस अभिलेख में अशोक की तीर्थ-यात्राओं का उल्लेख किया गया हैं
    सातवें एवं आठवें शिलालेख में
  27. किस शिलालेख में कलिंग युद्ध का वर्णन एवं अशोक के हदय परिवर्तन की बात कही गई है
    तेरहवें शिलालेख में
  28. अशोक के स्तंभ-लेख किस लिपि में हैं
    ब्राही लिपि में
  29. कौशांबी अभिलेख को क्या कहा जाता है
    रानी का अभिलेख
  30. उत्तराखंड में अशोक का शिलालेख कहाँ पर स्थित है
    कालसी में
  31. साँची का स्तूप किसने बनवाया
    अशोक ने
  32. दुर्भिक्ष की जानकारी किस अभिलेख से मिलती है
    सौहगौरा अभिलेख
  33. सर्वप्रथम भारत पर होने वाले हुण आक्रमण की जानकारी किस लेख से मिलती है
    भीतरी स्तंभ लेख से
  34. रेशम बुनकर की श्रेणियों की जानकारी किस अभिलेख से प्राप्त होती है
    मंदसौर अभिलेख से
  35. अशोक का सबसे छोटा स्तंभ-लेख कौन-सा है
    रुम्मिदेई
  36. अशोक का कौन-सा अभिलेख सबसे लंबा है
    7वाँ
  37. किस अभिलेख में चन्द्रगुप्त मौर्य और अशोक, दोनों का उल्लेख किया गया
     महाक्षत्रप रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख
  38. श्रीनगर की स्थापना किस मौर्य शासक ने की
    अशोक
  39. अशोक के काल में कौन-सी लिपि दक्षिण भारत में प्रवर्तित हुई
    ब्राह्मी
  40. किस स्थान से अशोक के स्तंभ के लिए पत्थर लिया जाता था
    चुनार
  41. मौर्य साम्राज्य में प्रचलित मुद्रा कौन-सी थी
    पण
  42. मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था
    बृहद्रथ
  43. बृहद्रथ की हत्या उसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने कब की
    185 ई.पू.
  44. किस श्रीलंकाई शासक ने अपने आपको मौर्य सम्राट अशोक के आदर्शों के अनुरूप ढालने की कोशिश की
    तिस्स

शुंग वंश (184 ई.पू.-75 ई.पू.)

  1.  मगध में शुंग वंश की स्थापना किसने की
    पुष्यमित्र शुंग
  2. पुष्यमित्र शुंग किस जाति का था
    ब्राह्मण जाति का
  3. शुंग शासकों ने अपनी राजधानी कहाँ स्थापित की
    विदिशा में
  4. इंडो-यूनानी शासक मिनांडर को किस शुंग शासक ने पराजित किया
    पुष्यमित्र शुंग
  5. शुंग वंश का अंतिम शासक कौन था
    देवभूति

कण्व वंश (75 ई.पू.-30 ई.पू.)

  1. शुंग वंश के अंतिम शासक देवभूति की हत्या कब और किसने की
    75 ई.पू. में वासुदेव ने
  2. वासुदेव किस वंश से संबंधित था
    कण्व वंश
  3. कण्व वंश का अंतिम राजा कौन था
    सुशर्मा
  4. सुशर्मा की हत्या कब और किसने की
    60 ई.पू. में शिमुक ने

आन्ध्र-सातवाहन वंश

  1. कण्व वंश के अंतिम शासक सुशर्मा की हत्या कर शिमुक ने किस वंश की स्थापना की
    सातवाहन वंश
  2. सातवाहन वंश का सर्वाधिक महान् शासक कौन था
    गौतमी पुत्र शातकर्णी (106 ई.-130 ई.)
  3. सातवाहन शासकों के समय के प्रसिद्ध साहित्यकार कौन थे
    हाल और गुणाढ्य
  4. हाल ने कौन-सी पुस्तक की रचना की
    गाथा सप्तशतक
  5. गुणाढ्य ने कौन-सी पुस्तक की रचना की
    बृहत् कथा
  6. सातवाहनों के समय में सर्वाधिक मुद्रा किस धातु की बनी थी
    सीसा
  7. ब्राह्मणों को भूमि-अनुदान देने की प्रथा का आरंभ किन शासकों ने किया
    सातवाहन शासकों ने
  8. सातवाहनों की भाषा एवं लिपि कौन-सी थी
    भाषा-प्राकृत एवं लिपि-ब्राह्मी ।
  9. किस क्षेत्र में अजंता शाखा सातवाहनों से प्रारंभ होती है
    चित्रकला
  10. विदिशा में गरुड़ स्तंभ की स्थापना किसने की थी
    हेलियोडोरस
  11. सातवाहन प्रशासन में जनजातीय क्षेत्रों का प्रशासक कौन था
    गौल्मिक
  12.  खजांची के पद पर सातवाहन प्रशासन में कौन अधिकारी नियुक्त होता था
     हेरेनका

चेदि वंश

  1. कलिंग के चेदि वंश का संस्थापक कौन था
    महामेघवाहन
  2. चेदि वंश से संबंधित किस महान शासक की जानकारी का स्रोत हाथीगुम्फ अभिलेख (प्रथम शताब्दी ई.पू.) है
    खारवेल
  3. किस चेदि शासक ने कलिंगाधिपति तथा कलिंग चक्रवर्ती की उपाधि किस धारण की
    खारवेल
  4. नंदराज द्वारा खुदवाई गई नहर का विस्तार तनुसुलि से कलिंग तक कि चेदि शासक ने किया किस चेदि शासक ने किया
     खारवेल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top